Home » बुलंदशहर » ऑपरेशन साइबर स्पेस के तहत सिम विक्रेताओं और साइबर कैफे की सघन जांच

ऑपरेशन साइबर स्पेस के तहत सिम विक्रेताओं और साइबर कैफे की सघन जांच

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 17 / नवंबर / 2026 :   साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए बुलंदशहर पुलिस जनपदभर में ऑपरेशन साइबर स्पेस चला रही है। 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सिम कार्ड व मोबाइल फोन विक्रेताओं और साइबर कैफे की सघन जांच की।

अभियान का उद्देश्य सिम कार्ड और डिजिटल संसाधनों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।

पुलिस ने विक्रेताओं और साइबर कैफे संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है। साथ ही नागरिकों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment