Home » नई दिल्ली » केंद्रीय मंत्री से मिले मुकेश मासूम, खुर्जा से मेरठ पैसेंजर ट्रेन बहाल करने और फ्लाईओवर की मांग

केंद्रीय मंत्री से मिले मुकेश मासूम, खुर्जा से मेरठ पैसेंजर ट्रेन बहाल करने और फ्लाईओवर की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 12 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में खुर्जा जंक्शन से बुलंदशहर, बराल, गुलावठी, हाफिजपुर और हापुड़ जंक्शन होते हुए मेरठ तक पूर्व में संचालित दूसरी पैसेंजर ट्रेन को दोबारा शुरू कराने की मांग की गई। मुकेश मासूम ने बताया कि कोविड-19 के दौरान इस रेलखंड पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों में से एक का संचालन बंद कर दिया गया था। सामान्य रेल सेवाएं बहाल होने के बावजूद ट्रेन दोबारा शुरू नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन के बंद होने से खुर्जा सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सस्ती पैसेंजर ट्रेन बहाल होने से लोगों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच में राहत मिलेगी।

इसके साथ ही खुर्जा के तेलियाघाट रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों के साथ व्यापार और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

रेलवे की ओर से प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर स्थल सर्वेक्षण किए जाने तथा करीब 426 मीटर लंबाई की परियोजना की संभावनाओं का अध्ययन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपनी निजी सचिव को प्राथमिकता के आधार पर केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्रवासियों को दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment